सुपौल, जनवरी 7 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही के जाने-माने एवं प्रतिष्ठित व्यवसाय चंद्रेश्वर राउत का मंगलवार देर रात करीब दो बजे निधन हो गया। इस बाबत चंद्रेश्वर राउत के पुत्र दीपक राउत ने बताया कि वह 74 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके घर परिजन, शुभचिंतक समेत व्यापारियों का हुजूम लग गया। वहीं समाजसेवी विकास आनंद ने बताया कि वे अपने सरल स्वभाव, ईमानदारी और दूरदर्शी व्यावसायिक सोच के लिए समाज में विशेष सम्मान रखते थे। उन्होंने न केवल व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व सरपंच रामेश्वर यादव, उमेश यादव, लाला चौधरी, बुचन चौधरी, त्रिभुवन चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, पप्पू प्रधान, तारकेश्वर महतो, संजय महतो, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.