सुपौल, मई 7 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के बरुआरी ,जगतपुर, बरैल सिमरा, कजरा मोहनियां,कठमासी सहित आसपास के लोगों ने लंबी दूरी के ट्रेनों का गढ़बरुआरी स्टेशन पर ठहराव की मांग की है। ग्रामीण पंसस संजय कुमार सिंह , विनोद नारायण झा, विवेकानंद मश्रि, पूर्व सैनिक गोपाल मश्रि , दयानंद झा , अधिवक्ता योगेंद्र साह ,संतोष वर्मा ,आदि ने बताया कि वैशाली एक्सप्रेस की ठहराव को रद्द करने तथा सहरसा- जोगबनी ट्रेन का ठहराव गढ़बरूआरी स्टेशन पर नहीं होने के कारण क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सुपौल- सहरसा के बीच चल रही ट्रेन किसी काम का नहीं रहता है ,क्योंकि इस आसपास में रहने वाले विभन्नि विभागों के कर्मियों को कार्यालय के समय पहुंचने व लौटने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । यह भी ...