सुपौल, जून 4 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के गढ़बरुआरी रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस एवं जोगबनी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सांसद दिलेश्वर कामैत से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य कुमार रजनीश सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ह्यगुंजनह्ण तथा जदयू के वरष्ठि नेता सह पेंशनर समाज बरुआरी शाखा के अध्यक्ष सुरेश्वर प्रसाद सिंह शामिल थे। जिला परिषद सदस्य कुमार रजनीश सिंह ने बताया कि वे पूर्व में भी सांसद एवं रेलवे के वरीय अधिकारियों को पत्र और ई-मेल के माध्यम से जनहित में दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गढ़बरुआरी रेलवे स्टेशन से सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में यात्री रेल यात्रा करते हैं। इस क्षे...