सुपौल, दिसम्बर 10 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत हरदी स्थित वन देवी दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय वीर लोरिक महोत्सव का आगाज हो गया। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानीख् एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह, डीएम सावन कुमार, डीसीसी सारा अशरफ सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही स्मारिका का विमोचन किया गया। इस दौरान मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इससे पूर्व सभी ने मां वन देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की। दर्शन किया। साथ ही महोत्सव स्थल पर स्थापित प्रतिमा वीर लोरिक और बैंगठा स्थल के भी दर्शन किए। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी य...