सुपौल, जून 11 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधवार को सांसद दिलेश्वर कामैत ने कहा कि वे शीघ्र ही वीरपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे तथा यहां से 60 सीटर विमान सेवा शुरू कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विकास कार्यों पर चर्चा उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस मुद्दे को संसद में भी मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि सीमांचल और कोशी क्षेत्र के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल सके। सांसद ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने तथा देश में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

आयुष्मान भारत योजना उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला है। उन्ह...