सुपौल, जुलाई 19 -- वीरपुर, एक संवाददाता। राज्य सरकार की मॉडल स्कूल योजना के तहत चयनित राजकीय उच्च विद्यालय, वीरपुर का रविवार को मुख्यमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, नगर पंचायत मुख्य पार्षद सुशील कुमार साह, बीईओ अनीता कुमारी, थानाध्यक्ष संजय कुमार दास एवं प्राचार्य डॉ. तपेश्वर प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिलापट्ट का अनावरण किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। प्राचार्य ने कहा कि मॉडल स्कूल बनने से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: जिला में 19 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय ) का उद्घाटन आज मुख्य पार्षद ने ई-लाइब्रेरी,...