सुपौल, जून 19 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस कारवाई जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित अजीत किराना दुकान के दक्षिण सड़क के पास पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति को 8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

गांजा जब्त थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि बरामद गांजा को अंचलाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार अंकुर की उपस्थिति में विधिवत जब्त किया गया। इस मामले में वीरपुर थाना कांड संख्या 270/26 दर्ज कर गिर...