भागलपुर, अप्रैल 23 -- सुपौल : वीरपुर में जल्द होगी फिजिकल मॉडलिंग सेंटर की शुरुआत वीरपुर (सुपौल) से आश नारायण मिश्रा की रिपोर्टवीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर में जल्द फिजिकल मॉडलिंग सेंटर (पीएमसी) की शुरुआत होगी। इससे कोसी इलाके में जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण में काफी सहूलियत होगी। इसको लेकर सीमावर्ती क्षेत्र वीरपुर में गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने दौरा किया। उन दोनों के आगमन को लेकर वीरपुर में व्यापक प्रशासनिक तैयारियां और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखी। वीरपुर हवाई अड्डा से लेकर पीएमसी मार्ग और कोसी विभाग के निरीक्षण भवन (आईबी) तक पूरे इलाके को सुरक्षा घेरा में रखा गया था। यह भी पढ़ें- आज मुख्य सचिव व डीजीपी जयनगर बॉर्डर की सुरक्षा का लेंगे जायजा जगह-जगह पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.