सुपौल, अप्रैल 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर को गार्बेज फ्री बनाने के दावों के बीच बीणा रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज ढाला के पास कचरे में आग लगाए जाने से हालात गंभीर हो गए हैं। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार कचरे के ढेर में आग लगने के कारण आसपास का पूरा इलाका धुएं की चपेट में है। स्थिति यह है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और राहगीरों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार जहरीली धुआं आसपास के इलाके में फैल गया है। करीब आधे किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। धुएं की तीव्रता इतनी अधिक है कि लोगों को अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखनी पड़ रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक बन गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कभी-कभार कचरे में आग लगाई जाती थी, लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.