सुपौल, जनवरी 24 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। वसंत पंचमी का त्योहार जिले में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में जगह-जगह मां सरस्वती की पूजा हुई। शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं मोहल्लों में छात्रों और युवाओं ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। छात्रावासों, निजी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा हुई। पुराजी ने विधिवत पूजा कराई। मां शारदे को पुआ, खीर, लड्डू एवं विभिन्न फलों के भोग लगाये गये। पंडित मुन्ना झा ने बताया कि मां शारदे की पूजा के बाद लोगों ने माता के चरणों में गुलाल अर्पित कर वसंत पंचमी का उत्सव मनाया। अधिकांश लोगों ने घरों में भी छोटी प्रतिमा स्थापित कर पूजा की। राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी के पुजारी ने बताया कि वसंत पंचमी को लेकर मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.