सुपौल, फरवरी 11 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के वीणा पंचायत स्थित गर्भू दास महंत एवं ठिठर दास महंत अखाड़ा तथा पुराना पोखर का बुधवार को जिलाधिकारी सावन कुमार (भा.प्र.से.) ने स्थलीय निरीक्षण किया। इन स्थलों पर श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की सुविधा को लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाए जाने के बाद डीएम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पोखर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पक्का रास्ता, छठ घाट, सामुदायिक भवन और स्नानघर जैसी आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। डीएम ने कार्यपालक अभियंता को तकनीकी आकलन कर जल्द कार्ययोजना तैयार करने ...