सुपौल, अप्रैल 7 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई, अनूप लाल यादव महाविद्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए उसके नागरिकों का पूर्णतः स्वस्थ होना आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति के बिना राष्ट्र का समुचित विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम पदाधिकारी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.