सुपौल : विश्व मानव तस्करी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सुपौल, जुलाई 30 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। विश्व मानव तस्करी दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झिलाडुमरी में कवच परियोजना के तहत समग्र शिक्षा एवं विकास संस्थान द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानव एवं बाल तस्करी के कारणों, खतरों, रोकथाम के उपायों तथा सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव तस्करी के विरुद्ध अपने संदेश चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि यदि उन्हें कहीं भी मानव तस्करी से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो वे इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों एवं टोल-फ्री हेल्पलाइन पर देंगे। यह भी पढ़ें- Dumka News: अन्तर्राष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.