सुपौल : विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सुपौल, जून 5 -- वीरपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वीरपुर स्थित न्यू कैंब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। फॉरेस्टर रवि रंजन ने दो सौ विद्यार्थियों के बीच पौधों का वितरण करते हुए उनके संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यालय के निर्देशक एमके झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.