सुपौल : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशामुक्ति का संकल्प
सुपौल, जून 1 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विलियम्स प्लस टू स्कूल में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड के सदस्यों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार के लगभग शत-प्रतिशत कर्मियों ने पान, गुटखा एवं तंबाकू सेवन जैसी बुरी आदतों को छोड़कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर सभी उपस्थित प्रतिभागियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय एवं फेफड़ों संबंधी रोगों के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशामुक्ति का संकल्प कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.