सुपौल, अप्रैल 5 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी राजयोगिनी दादी रत्न मोहनी जी की प्रथम स्मृति दिवस के पावन अवसर पर "विश्व एकता दिवस योगाभ्यास" का भव्य आयोजन सोमवार से किया जा रहा है। यह सात दिवसीय विशेष योग एवं ध्यान शिविर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन आयोजित होगा, जिसमें सुबह चार से आठ बजे तक एवं शाम चार से आठ बजे तक साधना और योगाभ्यास के सत्र चलेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भावना एवं विश्व एकता का संदेश फैलाना है। शिविर के दौरान राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक ज्ञान, सकारात्मक सोच एवं तनावमुक्त जीवन जीने की विधियों पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को आत्मिक शक्ति बढ़ाने और जीवन में संतुलन स्थापित करने के उपाय भी बताए जाएंगे। इस बाबत स्थानीय शाखा की नीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.