सुपौल : विशेष छापेमारी अभियान में दो वारंटी गिरफ्तार
सुपौल, अप्रैल 4 -- बलुआ बाजार,एक प्रतिनिधि। भीमपुर पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात विशेष छापेमारी के दौरान दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई समकालीन अभियान के तहत किया गया है। गिरफ्तार वारंटी मोहन मुखिया जीवछपुर व चंदेश्वर मुखिया बेलागंज निवासी बताया जा रहा है। इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत विशेष छापेमारी के क्रम में सूचना के आधार पर दोनों वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.