सुपौल, मई 11 -- सुपौल, एक संवाददाता। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने सैकड़ों भूमिहीन परिवारों के समर्थन में सोमवार को सदर अंचल कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन कर सदर सीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि सदर प्रखंड स्थित वीणा एकमा रेलवे लाइन के किनारे तथा अन्य गांवों में भी बसे सभी भूमिहीन परिवारों को पिछले दिनों रेल प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाकर तोड़ दिया गया। वे सभी बेघर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- सम्मेलन को लेकर भाकपा माले की बैठकपरिवारों की दयनीय स्थिति इस बीच खराब मौसम के दौरान आंधी, तूफान और बारिश ने उक्त परिवारों की स्थिति और भी दयनीय बना दी है। लक्ष्मण ने कहा कि आज सभी भूमिहीन परिवार अपने बाल-बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे किसी प्रकार जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। ऐसे में इन सभी परिवार...