सुपौल, अगस्त 14 -- सुपौल। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू होकर सुपौल प्रखंड परिसर होते हुए लोहिया चौक पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। कैंडल मार्च के माध्यम से विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए लोगों को एकता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस की सत्तालोलुपता ने देश को दी विभाजन की त्रासदी : संगम लाल यह भी पढ़ें- विभाजन की कठिन परिस्थितियों के बारे में दी जानकारी यह भी पढ़ें- मना विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...