सुपौल, मई 29 -- सुपौल। जिला मुख्यालय के गौरवगढ़ वार्ड चार स्थित बीबीसी कॉलेज सभागार में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई की जिलास्तरीय बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश कुमार राम ने पार्टी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों से कहा कि प्रदेशस्तरीय मासिक बैठक के दिशा-निर्देश के अनुसार हर महीना की 29 तारीख को जिलास्तरीय बैठक निर्धारित है। इसी को लेकर बैठक हुई है। इस क्रम में उन्होंने प्रत्येक विधानसभा, प्रखंड व बीवीएफ स्तर पर जल्द से जल्द कमेटी बनाने का निर्देश दिया। मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, सुभाष कुमार, नीरज कुमार, मानिक राम, रामेश्वर राम, संतोष राम समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुपौल : विधानसभा व प्रखंडस्तर पर जल्द कमेटी बनाने का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...