सुपौल, दिसम्बर 8 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। विद्यालय संस्थापन समिति (अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टूउच्च विद्यालय रामनगर, पिपरा) की बैठक सोमवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस क्रम में विद्यालय संचालन, विधि व्यवस्था, छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति एवं इत्यादि संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर डीएम ने विद्यालय में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, अनुमंडल पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी वीरपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल, उच्च माध्यमिक विद्यालय सुपौल, आरएसएम पब्लिक स्कूल एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.