सुपौल, अप्रैल 13 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। उच्च विद्यालय त्रिवेणीगंज में छात्रों के लिए स्टार्टअप एवं साइबर सेफ्टी जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में सुपौल इंजिनियरिंग कॉलेज से स्टार्टअप फैकल्टी इंचार्ज शादाब आजम सिद्दीकी एवं स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने भाग लिया। दोनों विशेषज्ञों ने छात्रों को स्टार्टअप योजना, नवाचार और उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रदीप कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नए विचार और रचनात्मक सोच के बल पर छात्र भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। वहीं शादाब आजम सिद्दीकी ने उद्यमिता, आइडिया डेवलपमेंट तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प...