सुपौल : विद्यालय परिसर बना जलावन रखने का ठिकाना, ग्रामीणों में नाराजगी
सुपौल, जून 10 -- बलुआ बाजार,एक प्रतिनिधि। बसंतपुर प्रखंड के बिशनपुर शिवराम वार्ड 06 स्थित प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला बिशनपुर शिवराम का परिसर अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। कुछ स्थानीय लोग विद्यालय परिसर का उपयोग जलावन रखने के स्थान के रूप में कर रहें। जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय के बाहरी परिसर से लेकर बरामदे तक मकई की ठठरियों का ढ़ेर लगा दिया गया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि विद्यालय किसी शैक्षणिक संस्थान के बजाय जलावन के गोदाम जैसा प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में कुछ ग्रामीणों ने स्थानीय वार्ड सदस्य से शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय वार्ड सदस्य शिकायतकर्ताओं से ही उलझ गए। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर में बड़ी मात्रा में ठठरियां रखे जाने से न केवल विद्यालय की सुंदरता प्रभावित हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.