सुपौल, मई 8 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के निर्मली बाजार स्थित भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत पारस मणि उच्च विद्यालय बभनी के 25 छात्र-छात्राएं शिक्षक सुभाष चंद्र सुधाकर के नेतृत्व में पहुंचे। यह भी पढ़ें- विज्ञान परिभ्रमण पर भागीरथ उच्च विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राएंछात्रों का अनुभव इस बाबत विद्यालय प्रधान मो यूसुफ ने बताया कि दोनों स्कूलों के बच्चों ने एक साथ बैठकर किताबी ज्ञान को हकीकत से जोड़ा। विज्ञान लैब में छात्रों ने तकनीकी और खगोलीय घटनाओं के मॉडल देखे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चीजों को देख-परखकर रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की प्रक्रिया को समझा। छात्रों को कंप्यूटर लैब ले जाया गया, जहां उन्होंने सिस्टम को खोलना-बंद करना, बेसिक ऑपरेशन और डिजिटल उ...