सुपौल, फरवरी 1 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट 2026 को लेकर क्षेत्र में आम लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली देखने को मिल रही हैं। जहां सरकार ने भविष्य के विकास और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया है, वहीं आम आदमी, किसान और मिडिल क्लास को सीधी राहत न मिलने से निराशा भी सामने आई है। बजट में इनकम टैक्स स्लैब में किसी तरह की छूट नहीं दिए जाने से मध्यम वर्ग निराश नजर आया। लोगों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में टैक्स राहत की उम्मीद थी, लेकिन बजट में इसका जिक्र तक नहीं किया गया। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि 6000 रुपये ही रहने से किसानों में असंतोष है। हालांकि बजट के कुछ सकारात्मक पहलुओं को लोगों ने सराहा। विदेश यात्रा और पढ़ाई पर टैक्स में दी गई राहत को मिडिल क्लास के लिए आंशिक रूप से लाभकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.