सुपौल, फरवरी 24 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अनूपलाल यादव कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय 'विकसित भारत युवा संसद-2026' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कॉलेज सूत्रों के अनुसार,संसद में भाग लेने के लिए जिले से अब तक कुल 210 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें 124 छात्राओं एवं 85 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक होना इस बात का संकेत है कि क्षेत्र की बेटियां राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आ रही हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार और एनएसएस जिला नॉडल पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने बताया कि युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं की सोच को व्यापक बनाना एवं उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। किसी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.