सुपौल, मार्च 23 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुअनिया गांव स्थित एनएच-27 पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक अज्ञात वाहनचालक ने पैदल जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। जख्मी युवक सिमराही की ओर से प्रतापगंज की ओर आ रहा था। हादसे के बाद कराह रहे उस युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए भेजने के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएचसी से एम्बुलेंस भेजी गई और घायल युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि युवक का दोनों पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर न...