सुपौल : वाहन जांच में युवक गिरफ्तार, बाइक से शराब बरामद
सुपौल, जून 23 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रतापगंज थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान एक युवक को बाइक समेत गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से तीन बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के चिलौनी दक्षिण पंचायत अंतर्गत दीवानगंज के समीप पुलिस टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक होंडा मोटरसाइकिल सवार युवक को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में बाइक में छिपाकर रखी गई तीन बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- सुपौल : वाहन जांच में युवक गिरफ्तार, बाइक से शराब बरामद शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने तत्काल बाइक को जब्त कर चालक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान चिलौनी दक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.