सुपौल : वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत
सुपौल, मई 29 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र की सुरजापुर पंचायत में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुरजापुर पंचायत के वार्ड एक निवासी जगदीश रजक की बहन रामेश्वरी देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि रामेश्वरी देवी सुबह किसी काम से घर से निकलकर पास के एक घर जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी प्रतापगंज पहुंचाया। यह भी पढ़ें- प्रतापगंज थाना क्षेत्र की सुरजापुर पंचायत में शुक्रवाह सुबह करीब सात बजे की घटना डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी मरीज को हायर सेंटर रेफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.