सुपौल, अप्रैल 21 -- सुपौल, शहर के झखराही मोहल्ला में मंगलवार शाम एक वाहन की ठोकर से बिजली का पोल टूटकर गिर गया। घटना शाम करीब छह बजे की है। पोल गिरते ही बिना रोड स्थित इंजीनियरिंग फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक 15 हजार से ज्यादा की आबादी अंधेरे में रही। घरों में पंखे, कूलर बंद हो गए, वहीं पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई क्योंकि मोटर नहीं चल सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय बिजली बाधित होने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। बच्चों की पढ़ाई और लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को हटाने के साथ आपूर्ति बहाल करने में जुट गई...