सुपौल : वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर, रेफर
सुपौल, जून 23 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज-पिपराएनएच-327ई पर नगर परिषद क्षेत्र स्थित बघला नदी पुल के समीप अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल, लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सिद्धांत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान घायलक युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के पतरघटी वार्ड छह निवासी उपेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र बड्डो उर्फ नवनीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नवनीत कुमार अपनी मोटरसाइकिल से बघला स्थित एक पानी प्लांट गया था। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.