सुपौल, अप्रैल 13 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। एसवीके बालिका पल्स टू उच्च विद्यालय में 'यूथ एवं इको क्लब'की एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एच एम संजय कुमार ने की। इस अवसर पर विद्यालय कर्मियों, अभिभावकों एवं छात्राओं की उपस्थिति में वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एच एम संजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। जो उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- बाल संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनी गई कोमल समारोह के ...