सुपौल, जून 5 -- किशनपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत शिवपुरी पंचायत के वार्ड सदस्य श्रीराम कुमार द्वारा शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 50 पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पौधों के महत्व एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पौधा वितरण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज को सकारात्मक संदेश मिलता है। यह भी पढ़ें- सहरसा:वृक्षारोपण और जल संरक्षण का दिया गया संदेश यह भी पढ़ें- अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया...