सुपौल : वरीय अधिवक्ता ब्रजेश कुमार सिंह का निधन, विधिज्ञ संघ में शोक
सुपौल, जून 22 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ के वरीय सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश कुमार सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से जिला विधिज्ञ संघ से जुड़े हुए थे और अधिवक्ता समुदाय में सम्मानित स्थान रखते थे। जिला विधिज्ञ संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर के अनुसार ब्रजेश कुमार सिंह का पंजीयन संख्या 412/1974 था। उन्होंने 21 अक्टूबर 1974 को संघ की सदस्यता ग्रहण की थी और पिछले पांच दशकों से अधिक समय तक विधिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के निधन पर की शोकसभा सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन पर जिला विधिज्ञ संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वकालतखाना में सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.