सुपौल, मार्च 31 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत वीरपुर में होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि मंगलवार जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, नगर कार्यालय में करदाताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। राज्य सरकार की 'वन टाइम सेटलमेंट' योजना के तहत 31 मार्च तक बकाया टैक्स पर ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। लेकिन इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रशासनिक लापरवाही के कारण दर्जनों उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब वार्ड एक से छह तक के कर संग्रहक मनीष कुमार पंडित अपने काउंटर से गायब मिले। कार्यालय में मौजूद दूसरे कर संग्रहक सुरेंद्र कुमार रजक (वार्ड 7 से 13) ने बताया कि वह केवल अपने प्रभार वाले वार्डों का ही टैक्स ले सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनीष कुमार पंडित के पास संबंधित व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.