सुपौल, सितम्बर 6 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के अमित गौरव के निर्देश पर रविवार को सदर प्रखंड के लौकहा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) ने लोगों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण पर जोरकार्यक्रम का उद्देश्य साथ ही कमर्शियल कोर्ट (वाणिज्यिक न्यायालय) में व्यापारिक विवादों के त्वरित समाधान के लिए प्री-इंस्टीट्यूशन मेडिएशन एंड सेटलमेंट(पीआईएमएस) और वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली(एडीआर सिस्टम) की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि पारंपरिक अदालती मुकदमों के बाहर विवादों को सुलझान...