सुपौल, अप्रैल 26 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग पंचायतों से विभिन्न बैंको द्वारा लिए गए लोन चुकता नहीं करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि न्यायालय जिला नीलामपत्र प्राधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के वाद संख्या 789/2021 के वारंटी कमलपुर निवासी चंदन कुमार झा 793/21 के वारंटी कमलपुर निवासी धीरेन्द्र झा वाद संख्या 04/19-20 के वारंटी सखुआ निवासी बालेश्वर शर्मा 814/21 के वारंटी तेतराही निवासी मनोज कुमार गुप्ता सभी अभियुक्त बैंक डिफाल्टर थें। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह कारवाई लगातार जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें- चेवाड़ा में तीन वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्ता...