सुपौल : लोगों ने फॉगिंग कराने की उठाई मांग
सुपौल, जून 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। मौसम में हुए बदलाव के साथ ही शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय मच्छरों की संख्या अधिक होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में नियमित रूप से फॉगिंग नहीं कराए जाने के कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सुपौल : लोगों ने फॉगिंग कराने की उठाई मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.