सुपौल, अगस्त 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिले ने माह जुलाई-2026 राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस बाबत जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में उपलब्धियों के आधार पर जिलों की रैकिंग निर्धारित मापदंडों एवं कार्य निष्पादन के आंकड़ों के आधार पर किया गया है, जिसमें सुपौल जिला ने 89.47 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सुपौल जिला में नियत समय-सीमा के अंदर 98.57 प्रतिशत निष्पादित परिवादों को लेकर 9.86 अंक प्राप्त हुए, वहीं समीक्षीत माह में निर्धारित समय में 99.79 प्रतिशत मामलों का निवारण करने को लेकर 29.94 अंक प्राप्त हुए, जबकि लोक प्राधिकार की उपस्थिति मामले में सुपौल ने 99.23 अंक प्...