सुपौल, अप्रैल 10 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को सुपौल न्याय मंडल में विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. अफजल आलम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी न्यायालयों के कार्यालय सहायकों एवं पीएलवी ने भाग लिया। बैठक में आगामी 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के कार्यालय सहायकों ने अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक विभिन्न न्यायालयों में कुल 3050 सुलहनीय मामलों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 910 मामलों में न...