सुपौल, मार्च 18 -- राघोपुर, प्रतिनिधि। सांसद दिलेश्वर कामैत ने सोमवार को लोकसभा में रेल मंत्रालय के अनुदानों पर चर्चा के दौरान कोसी व सीमांचल क्षेत्र की रेल सुविधाओं को लेकर जोरदार पैरवी की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती व पिछड़े इलाकों को देश के बड़े शहरों से जोड़ना जरूरी है, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। सांसद ने ललितग्राम से सरायगढ़, सुपौल, सहरसा, दानापुर होते हुए नई दिल्ली तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने या दरभंगा मार्ग से नई ट्रेन शुरू करने की मांग रखी। साथ ही ललितग्राम से हावड़ा तक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया, जिससे कोलकाता से सीधी कनेक्टिविटी मिल सके और व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा मिले। उन्होंने ललितग्राम-वीरपुर और निर्मली-सीतामढ़ी रेललाइन परियोजनाओं का जल्द शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करने की भी मांग की। इसके अलावा गुवाहाटी/ड...