सुपौल : लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
सुपौल, जून 5 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने एक बार फिर पुलिस की गश्ती व्यवस्था और सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार रात प्रतापगंज थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित बांस चौक के समीप तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एनएच पर हुई इस वारदात ने राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। करजाइन थाना क्षेत्र के अरराहा निर्मली वार्ड 15 निवासी रघुनंदन यादव के 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बाइक से फिगलास चकला से अपनी ससुराल कुसहा जा रहे थे। जैसे ही वह बांस चौक के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने पहले उनका मोबाइल फोन छीन लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.