सुपौल, अप्रैल 12 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो सशस्त्र अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि एनएच-27 स्थित दीपक ढाबा के समीप पुलिस गश्ती दल अपनी नियमित ड्यूटी के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान चार संदिग्ध युवक भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस को संदेह होने पर उनका पीछा किया गया, जिसमें दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि दो को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान तीनटोलिया वार्ड आठ निवासी प्रशांत कुमार यादव एवं सुशांत कुमार यादव पिता जोगनारायण यादव उर्फ योगि के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और अन्य आप...