सुपौल, जून 7 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की तुलापट्टी पंचायत वार्ड संख्या एक स्थित लालपट्टी में शनिवार शाम करीब सात बजे 22 वर्षीय सतीश पंडित की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने स्थानीय कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई में देरी और साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाया है। साथ ही रविवार को पंचायत बैठाकर पांच लाख रुपये में मौत का 'सेटलमेंट' करने का भी दावा किया है। मृतक सतीश पंडित लालपट्टी वार्ड नंबर एक निवासी लालो पंडित का छोटा पुत्र था। यह भी पढ़ें- सुपौल : लालपट्टी में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोपपरिजनों का आरोप परिजनों का कहना है कि शनिवार देर शाम लाल पट्टी चौक स्थित दुकानदार राजन कुमार और चार-पांच अन्य लोगों ने सतीश के साथ मारपीट की और उसे बुरी तरह जख्मी कर सिटी रिक्शा पर लेटा दिया।...