सुपौल, मार्च 7 -- सरायगढ़ निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लालगंज पंचायत के मझोआ गांव के वार्ड एक में शुक्रवार को बासडीह के जमीन विवाद को लेकर नरेश राम और चंदेश्वर राम के बीच मारपीट की घटना में कुल 9 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो कट्ठा बासडीह के जमीन विवाद को लेकर नरेश राम और चंदेश्वर राम के बीच कहां सुनी और गाली गलौज हुआ। गाली गलौज के बाद मारपीट की घटना घट गई। मारपीट की घटना में प्रथम पक्ष नरेश राम 65 साल, गणेश कुमार 16 साल, रेणु देवी 35 साल, गिरिजा देवी 60 साल, लक्ष्मण राम 55 साल, सुनील कुमार 16 साल घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष से चंदेश्वर राम 60 साल, पप्पू राम 30 साल, मिथिलेश कुमार राम 28 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलो को स्थानीय लोगों की सहयोग से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया...