सुपौल, अप्रैल 14 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सा कार्यालय परिसर में सोमवार को सूअर विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच उन्नत नस्ल के सूअरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस योजना के अंतर्गत प्रखंड के महादलित एवं अनुसूचित जनजाति लाभुकों के बीच उन्नत नस्ल के दो मादा एवं एक नर सूअर एक इकाई के रूप में प्रदान किया गया। इस बाबत डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि एक इकाई की कुल लागत 21,060 रुपये निर्धारित है, जिसमें सरकार द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान दिया गया है। लाभुकों को मात्र 10 प्रतिशत यानी 2,160 रुपये का अंशदान देकर यह इकाई उपलब्ध कराई गई। साथ ही इसी राशि में सूअरों का बीमा भी शामिल किया गया है, ताकि पशुपालकों को अतिरिक्त सुरक्षा मिल सके। इस अवस...