सुपौल : लाइव प्रसारण में विकास योजनाओं की दी जानकारी
सुपौल, जुलाई 25 -- वीरपुर, एक संवाददाता । बसंतपुर प्रखंड स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को बिहार सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन एवं राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यभर में 11,464 करोड़ की लागत से कुल 2,476 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। कार्यक्रम का प्रसारण बड़ी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने देखा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इन विकास योजनाओं के माध्यम से राज्य में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा अन्य जनकल्याणकारी क्षेत्रों को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- कटिहार: बरारी प्रखंड सभागार में बिहार सरकार के एक सौ दिनों की उपलब्धियों का हुआ सीधा प्रसारण सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.