सुपौल, अप्रैल 21 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ललित नारायण सभाभवन में सोमवार से जनगणना को लेकर ऑनलाइन मैपिंग कार्य की शुरुआत की गई। यह कार्य आरडीओ प्रवीण कुमार और एआरओ देश कुमार के नेतृत्व में कार्यपालक सहायकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किया जा रहा है। चार्ज अधिकारी सह बीडीओ राकेश गुप्ता ने बताया कि छातापुर प्रखंड क्षेत्र में जनगणना के तहत 527 मकानों का सूचीकरण कर ब्लॉक बनाए गए हैं। इस कार्य के लिए 527 प्रगणक और 92 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह पूरी प्रक्रिया आगामी 2 मई से 21 मई तक संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व ऑफलाइन माध्यम से नजरिया नक्शा तैयार करने का कार्य पूरा कर लिया गया था, जिसे अब कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र का आधार प्रदान करती है जनगणना:बीडीओ यह कार्य सीएम...