सुपौल : लगातार हो रही बारिश से धन रोपनी में बढ़ी रफ्तार
सुपौल, जून 25 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। दो दिनों से आद्रा नक्षत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से किसान अपने खेतों को तैयार करके धन रोपनी में जुट गए हैं। एक साथ खेती में जुटे किसानों की वजह से मजदूरों की किल्लत हो गई है। जानकारी के अनुसार निर्मली प्रखंड में इस बार किसान 499 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा तैयार करेंगे। साथ ही 4985 हेक्टेयर में धान की खेती करेंगे। बता दें कि 22 जून को अद्रा नक्षत्र प्रवेश किया है, जो कि 6 जुलाई तक रहेगा।
कृषि प्राधिकरण की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। गुरुवार दोपहर तक कुनौली में आसमान में बादल छाए रहे। डीएओ के अनुसार इस बार मौसम किसानों के अनुकूल है। ससमय खेती हो जाने पर उपज अच्छी होगी। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.