सुपौल, जून 13 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। राजस्व महाअभियान के तहत लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को प्रशासन पूरी तरह एक्टिव दिखा। यह भी पढ़ें- डीएम ने विशेष शिविर का लिया जायजा विशेष शिविर का निरीक्षण त्रिवेणीगंज के डीसीएलआर संस्कार रंजन सुबह 10 बजे ही छातापुर अंचल कार्यालय पहुंच गए। प्रखंड मुख्यालय स्थित ललित नारायण सभागार में चल रहे विशेष शिविर का उन्होंने निरीक्षण किया और कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीसीएलआर संस्कार रंजन एवं अंचलाधिकारी राकेश कुमार दिनभर सभागार में मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी करते रहे। यह भी पढ़ें- महाअभियान में मिले आवेदनों की निगरानी को प्रमंडलावर सेल बनामहाअभियान की जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर 11 से 17 जून तक यह विशेष शिविर लगाया गया है। इसमें महाअभियान के दौरान प्राप्त...